रवि कांत उर्फ रवि चौहान निवासी कोइरियापार थाना मुहम्मदाबाद गोहना के बाएं पैर में एक गोली लगने से घायल हुआ। उसके पास से लूट का जेवर बरामद साथ ही एक तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस, अदद जिंदा 315 बोर कारतूस बरामद किया गया।
दूसरे बदमाश राहुल यादव निवासी नगरीपार थाना मुहम्मदाबाद गोहना के दाहिने पैर में गोली लगी है, उसके पास से एक तमंचा 315 बोर, एक मिस कारतूस चैंबर में व एक खोखा कारतूस और लूटे हुए जेवर बरामद किया गया है। लूट की घटना में उपयोग बाइक यूपी 50 सीसी 0139 स्प्लेंडर बरामद हुआ है। दोनों को प्राथमिक उपचार के लिए कोपागंज सीएससी पर लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया।
दोनों अभियुक्त पर कोपागंज थाने में दर्ज है दो-दो मुकदमे
मऊ के घोसी क्षेत्राधिकारी जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के खिलाफ कोपागंज थाना में दो-दो मुकदमे दर्ज है। स्वर्ण व्यवसायी से लूट कांड के बाद पुलिस को दोनों की सर गर्मी से तलाश थी।