फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्तार अंसारी के करीबियों पर पुलिस का शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। माफिया विधायक मुख्तार अंसारी के करीबियों पर पुलिस प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। पुुलिस ने मुुख्तार के करीबी श्याम बाबू पासी और अनुज कन्नौजिया गिरोह के दो अपराधियों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी हिस्ट्रीशीट खोली है।इसके अलावा पुलिस ने तीन अन्य बदमाशों की भी हिस्ट्रीशीट खोली है।
विज्ञापन

पुुुलिस अधीक्षक अनुुराग आर्य ने बताया कि चिरैयाकोट, मुहम्मदाबाद व दोहरीघाट पुलिस ने पांच सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। चिरैयाकोट थानेेे की पुुलिस नेेेेमुुख्तार अंसारी गिरोह के रायपुर पलिया निवासी राजन पासी तथा राजेेंद्र पासवान उर्फ भूसी के साथ ही देवखरी गांव निवासी प्रवीण कुमार सिंह के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोली है।
उधर मुुहम्मदा बाद गोहना कोतवाली पुुलिस ने चकजाफरी गांव के निवासी सोनू कुमार तथा दोहरीघाट थाने की पुलिस गोंठा लोहारपुुरा निवासी कमलेश राय के विरुद्ध हिस्ट्रीशीट खोली है। पुलिस अधीक्षक अनुुराग आर्य ने बताया कि शासन केेे निर्देश पर सक्रिय अपराधियों पर अंकुुश लगाया जा रहा है। मुख्तार से जुड़कर संगठित गिरोह के माध्यम से अवैध गतिविधियों और अपराधों को अंजाम देेने वाले अपराधियों के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है जिस केेे तहत पांच अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इनमें दो मुख्तार से जुड़े श्याम बाबू और अनुज कन्नौजिया गिरोह के सदस्य हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें