फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: पुलिस ने चोरी गए तेरह लाख के मोबाइल बरामद किए, पुलिस लाइन में जनता को दिया मोबाइल, जनता ने बोला धन्यवाद

Mon, 28 Oct 2024 05:10 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ पुलिस ने चोरी गए मोबाइल को उनके मालिको को सौंप दिया। बताते चलें कि तेरह लाख रूपये के 59 मोबाइल बरामद हुए और पुलिस अब इसे बड़ी  कामयाबी मान रही है। जिन लोगों ने अपना खोया हुआ मोबाइल प्राप्त किया उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। सभी ने पुलिस का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
पकड़े गए चोरी के मोबाइल के साथ पुलिस अधीक्षक इलामारन,जी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ में बाजार करने के दौरान, जेब से मोबाइल गायब हो जाने सहित अन्य मोबाइल गायब होने के मामले में सोमवार को जिले की साइबर सेल की टीम को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने बारह थाना क्षेत्रों से गायब 59 मोबाइल को बरामद कर उसको सुपर्द करने की कार्रवाई की गई। बरामद मोबाइल की कीमत करीब तेरह लाख रूपये आंकी गई है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया कि साइबर सेल की टीम गायब मोबाइल की घटनाओं को लेकर बरामदगी के प्रयास में जुटी थी। इसीक्रम में साइबर क्राइम ने अलग अलग तिथि में खोए हुए 59 मोबाइलफोन को बरामद किया गया था। जहां सोमवार को पुलिस लाइन परिसर में मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किया गया।

विज्ञापन


बताया कि इसके तहत शहर कोतवाली क्षेत्र से गायब छह मोबाइल, सरायलंखसी थाना से 16, दक्षिणटोला से 6, घोसी से 5, कोपागंज से 6, दोहरीघाट से 1, मधुबन थाना से 4, रामपुर से 2 जबकि हलधरपुर से 7 तो मुहम्मदाबाद गोहना से 1 वहीं चिरैयाकोट से 2 और रानीपुर से गायब 3 मोबाइल फोन मोबाइल स्वामियों को सुपर्द किया गया।

बताया कि अगर किसी मोबाइल कही खो जाता है या गायब हो जाता है तो तुरन्त अपने ऑपरेटर से बात कर गायब हुई मोबाइल के सिम कार्ड को ब्लाक कर नया सिम प्राप्त कर लें। चोरी या खोए हुए मोबाइलफोन का आजकल अपराध में प्रयोग किया जा रहा है जैसे किसी को धमकी देना, या सिम बैक से लिंक है।

तो आपके साथ फाइनेंन्सियल फ्राड होने की सम्भावना काफी हद तक बढ जाती है या आपकी सिम सोशल मीडिया से लिंक है तो उसको हैक कर सोशल मीडिया भी दुरूपयोग किया जा सकता है। इस सम्बन्ध में आप यूपी कॉप एप पर जाकर शिकायत दर्ज कर सकते है या आप अपने जनपद सम्बन्धित थाने पर सम्पर्क कर सकते है।
विज्ञापन


साथ ही भारत सरकार के सीईआइआर पोर्टल पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते है जिससे आप के आईएमईआई नम्बर को ब्लाक कर दिया जाता है और आपके मोबाइल फोन को ट्रैकिंग पर लगा दिया जाता है। पोर्टल का लिंक https://www.ceir.gov.in है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें