फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरार अभिसूचना इकाई की महिला आरक्षी की तलाश में पुलिस दे रही दबिश

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। वर्ष 2019 में धोखाधड़ी कर फर्जी पासपोर्ट मामले में कोपागंज थाने में दर्ज मुकदमे में अभी तक जनपद के अभिसूचना ईकाई कार्यालय में तैनात महिला हेडकांस्टेबल संध्या मिश्रा के फरार रहने को लेकर क्षेत्राधिकारी घोसी के नेतृत्व में पुलिस की दविशें वाराणसी व गाजीपुर समेत अन्य जनपदों में दी जा रही है ।महिला हेड कांस्टेबल के पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण नही किये जाने से पुलिस कुर्की की कार्यवाही में लग गई है । सीओ ने बताया कि जनपद में वर्ष 2019 चर्चित फर्जी पासपोर्ट मामले में जनपद के अभिसूचना इकाई में तैनात महिला हेडकांस्टेबल संध्या मिश्रा पुत्री स्व ओमप्रकाश मिश्रा के विरुद्ध धारा धोखाधड़ी और भ्र्ष्टाचार अधिनियम के तहत कोपागंज थाने में मुकदमा पंजीकृत है। इस मुकदमे के विवेचक क्षेत्राधिकारी घोसी नरेश कुमार ने बताया कि अभी तक महिला हेडकांस्टेबल फरार है जबकि महिला वाराणसी के मधमेश्वर कालोनी कोतवाली की रहने वाली है। उसके विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी की कार्यवाही की जा चुकी है । सीओ ने बताया कि महिला की गिरप्तारी के लिए वाराणसी, गाजीपुर के अलावा अन्य जनपदों में दविशें दी जा रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें