मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के मोहिद्दीनपुर गांव में शुक्रवार को पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर फरार अभियुक्त के घर धारा 82 का नोटिस चस्पा किया। कोतवाली क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर गांव निवासी शिव बचन यादव जो दो साल पूर्व बगल के गांव मड़हा पट्टी के प्रधान बृजराज निषाद पर जानलेवा हमला होने के मामले में अभियुक्त था तब से वह फरार चल रहा था। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने अभियुक्त के घर पहुंच कर गांव में डुगडुगी बजवा कर धारा 82 का नोटिस चस्पा किया। बताया कि इस पर भी अभियुक्त हाजिर नहीं होगा तो उसके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर उप निरीक्षक रामजनम यादव , अजय यादव, महेंद्र यादव, , संतोष कुमार, प्रदीप मिश्रा , शशांक कुमार , शीलू शुक्ला आदि मौजूद रहे।