घोसी। कोतवाली कार्यालय में बुधवार को सीओ नरेश कुमार सिंह की अध्यक्षता में ऑनलाइन साइबर क्राइम वर्कशॉप का आयोजन किया गया। इसमेें पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को साइबर अपराधों से निपटने, अपराधियों को पकड़ने के विषय में जानकारी दी गई। इस अवसर पर अपराध के नए रूप ऑनलाइन, साइबर क्राइम के विषय में बताते हुए बताया गया कि आज के टेक्नोलॉजी युग में अपराधी आनलाइन, साइबर क्राइम का सहारा ले रहे हैं। उनके कार्य करने के तरीकों पर नजर रखने के लिए आप सभी को कंप्यूटर के साथ इलेक्ट्रॉनिक एप, बेबसाइट आदि के विषय मे जानकारी रखनी होगी। जानकारी रहने पर आप तुरंत उनके विषय मे जानकारी हो जाएगी। आप अपराधियों के विषय मे उनके ईमेल एड्रेस के माध्यम से उनका एड्रेस, मोबाइल नंबर आदि जान जाएंगे। सीओ नरेश कुमार सिंह ने सभी से कहा कि आप सभी प्राप्त जानकारी को आत्मसात कर उसका उपयोग ऑनलाइन, साइबर क्राइम रोकने में करे। इस अवसर पर सीओ नरेश कुमार सिंह, कोतवाल संजीव द्विवेदी, रमेश कुमार, प्रतापनारायण यादव, आदर्श श्रीवास्तव, प्रदीप मिश्रा, विनय कुमार, सुधांशु सिंह, वरूण कुमार गुप्ता आदि रहे।