नगर पंचायत वलीदपुर रामलीला मैदान में मतदान के लिए लोगों को जागरूक करते सीओ राज कुमार सिंह।संवाद
- फोटो : MAU
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर रामलीला मैदान में रविवार को सात मार्च को होने वाले विधानसभा चुनाव के मतदान को कुशल पूर्वक संपन्न कराने के लिए बैठक पुलिस उपाधीक्षक राजकुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। पुलिस उपाधीक्षक ने नगर पंचायत वलीदपुर के नगवासियों से अपील किया कि आप लोग कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सात मार्च को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें। कोतवाली प्रभारी शैलेश सिंह ने लोगों से अपील किया कि चुनाव आयोग के निर्देशों के साथ ही धारा 144 के नियमों का पालन करते रहें। इस मौके पर नगर पंचायत वलीदपुर चेयरमैन प्रतिनिधि मुहम्मद अली, भाजपा के वरिष्ठ नेता लक्ष्मी गुप्ता प्रेमचंद गुप्ता ,विराट पटेल, अजय पाल सहित काफी लोग मौजूद रहे। संवाद