दोहरीघाट। घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला फोरलेन के पास रविवार की देर शाम बाइक से गिरकर महिला की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। दोहरीघाट कस्बा निवासी कपूरी देवी 50 पत्नी दीपचंद्र अपने बड़े बेटे जितेंद्र के साथ दवा लेने मुहम्मदाबाद गोहना गई हुई थीं। देर शाम वह बाइक से अपने घर लौट रही थी। घोसी कोतवाली क्षेत्र के अमिला फोरलेन के पास बाइक अनियंत्रित होने से वह बाइक से नीचे आ गिरी जिससे सिर में गंभीर चोटें लग गईं। पुत्र जितेंद्र आस-पास के लोगों की मदद से उन्हें लेकर घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।