फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संजीदा और दोहरे हत्याकांड में पुलिस के हाथ खाली

Sat, 12 Dec 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बुनकर कालोनी निवासी संजीदा और घोसी के बैसवाड़ा मोहल्ले में वृद्ध दंपति अकील एवं शकील की गला रेतकर हुई हत्या के मामले में पुलिस घटना के तीन दिन बीत जाने के बाद भी कुछ सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन



दोनों घटनाओं में शक की सुई भले ही नजदिकियों पर आकर टिकी हुई है लेकिन अभी कोई भी स्पष्ट सुराग हाथ नहीं लगे हैं जिससे यह कहा जा सके कि किन कारणों से दोनों स्थानों पर हत्याएं हुई हैं। पुलिस की अलग अलग टीमें जांच पड़ताल में जुटी हुई हैं।


 पुलिस अधीक्षक का कहना है कि जांच पड़ताल में अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है लेकिन पुलिस कई बिंदुओं पर गहनता से जांच पड़ताल कर रही है जल्द ही इन घटनाओं में पुलिस का हाथ हत्यारों की गिरेबान तक होगा।
विज्ञापन



बता दें कि सरायलखंसी  थाना क्षेत्र के  बुनकर कालोनी निवासी मुहम्मद राशिद की पुत्री संजीता की  हत्या बुधवार यानि 9 दिसंबर की रात गला रेतकर की गई। हत्यारों ने उसका शव बुनकर कालोनी के पीछे कब्रिस्तान के समीप फेंक दिया था। गुरूवार को उसका शव परिवार के सदस्यों को मिला।


 संजीदा का अपने पति से तलाक के बाद हर्जाने में मिले रूपये को लेकर हुई हत्या की पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। इस हत्या में कोई नजदीकी व्यक्ति पर ही पुलिस का शक है। घोसी संवाददाता के अनुसार घोसी कोतवाली क्षेत्र के बैसवाड़ा मोहल्ले में हुई अकील एवं शकील की हत्या के तीसरे दिन भी पुलिस कुछ स्पष्ट नहीं कर सकी है।


 पुलिस की जांच की दिशा किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा लूट या कलह के मामले को लेकर चल रही है। इसके तहत शनिवार को पुलिस ने अकील के बहू एवं उसके मायके वालों से भी पूछताछ की लेकिन कुछ स्पष्ट नहीं हो सका।


पुलिस किसी नजदीकी व्यक्ति द्वारा लूट की घटना को अंजाम देने की आशंका को लेकर मोहल्ले के ऐसे संदिग्ध पर भी नजर रखे हुए है जो इस घटना को इस जघन्यता के साथ वारदात दे सकता है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक शिवप्रसाद उपाध्याय का कहना है कि दोनों घटनाओं में उनके परिवार के नजदीकियों से लेकर हर बिंदुओं पर जांच चल रही है। परिवार के सदस्यों से पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें