फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः वायरल वीडियो ने खोली इंस्पेक्टर की पोल, खुलेआम मांग रहा था रिश्वत

Sat, 29 Dec 2018 10:15 AM IST
shashikant misra न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन
केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार खत्म करने का दावा कर रही है, लेकिन आम आदमी के रक्षक कहलाने वाले पुलिस ही जब इसमें लिप्त हो तो क्या कहना। उत्तर प्रदेश में मऊ जिले के तत्कालीन थानाध्यक्ष दोहरीघाट संजय सिंह के खुलेआम रिश्वत लेने का एक वीडियो शुक्रवार की देर शाम से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में इंस्पेक्टर संजय सिंह 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगते हुए दिखाई दे रहे है। इस वीडियो से पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, दूसरी तरफ प्रतिक्रिया देने से विभागीय अधिकारी कतरा रहे है।

बता दें कि दोहरीघाट थाने के तत्कालीन थानाध्यक्ष संजय सिंह को एक व्यक्ति ने किसी आरोपी को पकड़ने के लिए 20 हजार रुपये रिश्वत की पेशकश की थी। वीडियो में इंस्पेक्टर संजय सिंह रिश्वत की पेशकश करने वाले व्यक्ति से काम से पहले रुपये देने की बात कहते नजर आ रहे है। हालांकि इस वीडियो को दो से तीन महीने पुराना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


आपको जान कर हैरानी होगी कि इंस्पेक्टर संजय सिंह को बीते 22 दिसंबर को क्राइम ब्रांच स्थान्तरित कर दिया गया। मामले में अभी तक कोई कार्रवाई सामने नहीं आई है। मामले को लेकर एसपी सुरेंद्र बहादुर ने बताया, यह मामला मेरे आने से पहले का है, वैसे अब जब मामला संज्ञान में आ गया है तो वो इसकी जांच कराएंगे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें