मऊ जिले में पांच अक्तूबर को मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन करने की कोशिश के दौरान चार दरोगा और एक कांस्टेबल के हाथ झुलसने के मामले में मंगलवार शाम कोतवाली नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई।
भीटी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक राजेश कुमार की तहरीर पर सपा के आठ नामजद कार्यकर्ताओं और 400 अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। आरोपियों की पहचान के लिए पुलिस चौराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
इसे भी पढ़ें; काशी में नितिन नवीन का कांग्रेस पर हमला: शहजादे विरासत से राजनीति में पहुंचे, नरेंद्र मोदी जनादेश से बने पीएम
संयुक्त तत्वावधान में सैकड़ों सपा, कांग्रेस और माकपा के कार्यकर्ताओं ने 'वोट बचाओ, देश बचाओ' पैदल मार्च निकाला था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की की और मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंकने की कई बार कोशिश की।