फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापे में पुलिस ने 6500 लीटर लहन नष्ट किए

Mon, 24 Aug 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र में स्थानीय पुलिस के साथ देवरिया की रुद्रपुर पुलिस ने सोमवार को कचिया शराब के खिलाफ अभियान चलाया। परसिया देवारा, धर्मपुर के नकिहवा व लीलहवा में कचिया शराब बनाने के लिए रखे गए हजारों लीटर लहन सैकड़ों लीटर तैयार कचिया शराब आदि नष्ट किया। हालांकि एक भी आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन



मधुबन क्षेत्र के देवारा इलाके में अवैध कचिया शराब का धंधा व्यापक पैमाने पर चलता है। इसकी शिकायत आए दिन होती रहती थी। लोगों की माने तो इसके पहले इस अभियान में आबकारी विभाग के शामिल रहने से अभियान फेल हो जाता था।


 इसी को ध्यान में रखते हुए देवरिया और जनपद के मधुबन पुलिस एवं पीएसी की संयुक्त टीम ने सोमवार को दो स्थानों के एसडीएम एवं सीओ, थानाध्यक्ष पीएसी के जवानों के साथ परसिया देवारा, नकिहवा सहित विभिन्न स्थानों पर छापा मारा। इस दौरान सिवान और बागीचों में जमीन के अंदर ड्रमों में लहन रखी बरामद हुई।
विज्ञापन



लगभग 6500 लीटर लहन नष्ट किया गया। संयुक्त टीम ने कई स्थानों पर शराब बनाने की लगभग एक दर्जन भट्ठियां भी तोड़ी। इस संबंध में एसडीएम अमरनाथ राय का कहना है कि आए दिन अवैध शराब कारोबारियों की शिकायतें मिल रही


थी। यही नहीं कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने पर वह बरहज होते हुए देवरिया जनपद में प्रवेश कर भाग जाते थे। इसके चलते दो जनपदों की पुलिस के संयुक्त प्रयास से अभियान चलाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें