फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बाइक में टक्कर मारने के बाद भाग रहे पिकप चालक को पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर थाना क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार में रविवार की सुबह बेकाबू पिकप ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक व पीछे बैठे वृद्ध घायल हो गए। घटना के बाद भाग रहे आरोपी चालक को पुलिस ने पीछाकर पकड़ लिया। वाहन को जब्त कर लिया। आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। दोनों घायलों को फतेहपुर मंडाव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार बलिया जिले के भीमपुरा थाना क्षेत्र के सतहंवा निवासी श्रीराम यादव (62) घोसी के मझवारा निवासी गोपाल यादव (52) के साथ दवा लेकर लौट रहे थे। रामपुर थाना क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार के पास सामने से आ रही पिकप ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बाइक सवार गोपाल और श्रीराम यादव दूर जा गिरे। वहीं दुर्घटना के बाद आरोपी चालक पिकअप लेकर बिल्थरारोड की ओर भागने लगा। इसी बीच सूचना पाकर मौके पर पहुंचे रामपुर एसओ लालबहादूर प्रसाद ने पीछाकर 200 मीटर दूरी पर आरोपी को वाहन सहित पकड़ लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें