फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: फल विक्रेता का बेटा बना डीएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
परदहां ब्लाॅक क्षेत्र के नसोपुर गांव निवासी एक फल विक्रेता के बेटे को पीसीएस परीक्षा 2022 में कामयाबी मिली है। डीएसपी बनकर जिले का नाम रोशन किया है। बेटे की कामयाबी पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। अरविंद सोनकर शुरू से ही मेधावी रहे हैं। प्राथमिक शिक्षा के समय से ही अधिकारी बनने का सपना संजोए थे। अरविंद में पढ़ाई की ललक देख परिवार ने धन की कमी नहीं आने दिया। आखिरकार उनकी मेहनत रंग लाई। पहले ही प्रयास में मुकाम पा लिया। बेटे के डीएसपी पद पर चयन होने से परिवार मेें जश्न का माहौल है। अरविंद सोनकर की प्राथमिक शिक्षा रामस्वरूप भारती इंटर कॉलेज से हुई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से 2019 में बीए व 2021 में एमए किए। इसके बाद पीसीएस परीक्षा की तैयारी में जुट गए। पिता गोरख सोनकर ठेला लगाकर फल बेचने का काम करते हैं। अरविंद ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता भाई और गुरुजनों को दिया है। बताया कि मां हमेशा अधिकारी बनने के लिए प्रोत्साहित करती थीं। अरविंद ने कहा कि युवा लक्ष्य तय कर अनुशासित होकर परीक्षा की तैयारी करें तो सफलता मिलनी तय है। इस दौरान सुधीर सोनकर, राजू सैनी, गोविंद सोनकर, केशव सोनकर, कल्पनाथ भारतीय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें