फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 केंद्रों पर पुलिस भ्ार्ती परीक्ष्ाा

विज्ञापन
आरक्षी नागरिक पुलिस पदों पर सीधी भर्ती 2018 की आफ लाइन लिखित परीक्षा के संबंध में कलेक्ट्रेट पर बैठक करते डीएम प्रकाश बिंदु। - फोटो : mau
विज्ञापन
 उत्तर प्रदेश पुलिस (पुरूष/महिला) और पीएसी के सिपाही पद के लिए होने वाली सीधी भर्ती की आफ लाइन लिखित परीक्षा 18 एवं 19 जून को प्रथम पाली में 10 बजे से 12 बजे और द्वितीय पाली 3 बजे से पांच बजे तक जिले के 11 केंद्रों पर होगी। इस परीक्षा में कुल 2627 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है ।
विज्ञापन

 जिलाधिकारी प्रकाश बिन्दु की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शुक्रवार को सभी पुलिस अधिकारियों  एवं मजिस्ट्रेटों की बैठक हुई। डीएम ने कहा कि कालेज परिसर में किसी को मोबाइल के साथ प्रवेश नहीं करने दिया जाए। सभी अभ्यर्थियों के अंगूठा एवं फोटों खींचकर उपस्थिति ली जायेगी। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रोडवेज बसें उपलब्ध रहेंगी। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को उनकी ड्यूटी की जिम्मेदारी सौंपी और कहा कि वह उन्हें तरीके से अंजाम दें। कहा कि चूंकि महिला अभ्यर्थी भी परीक्षा में  शामिल हो रही हैं लिहाजा उनकी सुरक्षा के बेहतर इंतजाम होने चाहिए। एसपी ललित कुमार सिंह ने सभी स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। बैठक में  अपर पुलिस अधीक्षक  शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव सहित सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें