मऊ। दोहरीघाट थाने की पुलिस ने फरार चल रहें टाप टेन के एक अपराधी को बुधवार की भोर में दबोचा। इसके अलावा विभिन्न मामलों में वांछित 38 आरोपियों को अलग अलग थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस ने सभी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। इनमें से पुलिस ने दो के पास से तमंचा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। इसीक्रम में धोखाधड़ी में वांछित आरोपी बस्ती जिले से दबोचा गया।
दोहरीघाट थाने की पुलिस ने बुधवार को मुखबिर की सूचना पर कुसुम्हा नहर पुलिया के पास से टाप-10 के फरार चल रहें बदमाश अमिताभ बच्चन को दबोचा। आरोपी दोहरीघाट थाने के मोहम्मदाबाद सिपाह गांव का निवासी है। आरोपी के पास से पुलिस ने तमंचा के साथ कारतूस बरामद किया। इसीक्रम में मधुबन थाने की पुलिस चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर दुबारी गांव पुलिया से दुबारी निवासी धनंजय गौतम को तमंचा के साथ दबोचा।
इस क्रम में मधुबन थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गजियापुर गांव निवासी जिलाबदर अपराधी जमालुद्दीन को गिरफ्तार किया। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने रामघाट मंदिर के पास से सैयदवाड़ा गांव निवासी बुद्धिराम चौहान को अवैध चाकू के साथ पकड़ा। इसीक्रम में चिरैयाकोट थाने की पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया।
आरोपी नसीम आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाने के मंदे गांव का निवासी है। उसके पास से 35 लीटर शराब बरामद हुई। कोपागंज पुलिस ने लैरोदोनवार गांव निवासी विजय कुमार को 20 लीटर तथा शहर कोतवाली पुलिस ने निजामुद्दीनपुरा निवासी सुनील को 10 अवैध शराब के साथ दबोचा। घोसी कोतवाली पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में फरार चल रहें आरोपी को मधुबन मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपी रामसूरत यादव बस्ती जिले के कटया थाना के मरहा गांव का निवासी है।