फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कच्ची शराब के साथ पुलिस ने चार को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना । मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग स्थानोँ से 50 लीटर कच्ची शराब 20 पाउच देशी शराब के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कस्बा बंधा रोड पर बरईपुर मुहल्ला निवास साजिद के पास से 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। वहीं आजमगढ़-मऊ बार्डर पर धरहा पुलिया के पास से मुबारकपुर थाना क्षेत्र के बिलहरा गांव निवासी सम्हारू राजभर को गिरफ्तार किया गया। इसके पास से 10 लीटर कच्ची शराब बरामद किया। पुलिस ने करहां के समीप घुटना मोड़ से करहां निवासी जयकेश को 20 पाउच देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। जबकि भातकोल के सोफीगंज मंदिर के समीप 10 लीटर कच्ची शराब के साथ वलीदपुर खिरिया निवासी विजय राजभर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें