फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने दबोचा 25 हजार के ईनामी को

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। थाने की पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर फरार चल रहें 25 हजार के इनामी बदमाश सहित दो को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी हिदायतुल्लाह कोपागंज थाना क्षेत्र के फूलेलपुरा मुहल्ले का निवासी है। पुलिस के अनुसार वह बीते छह मई की रात प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर अपने सहयोगियों के साथ सहरोज गांव के प्रधान प्रतिनिधि योगेश राय और उनके भाइयों पर हमला किया था। इस दौरान मनबढ़ ने मौके पर फायरिंग की थी। घटना के बाद से आरोपी घर से फरार हो था।
विज्ञापन

इस संबंध में हिदायत्तुल्लाह के विरुद्ध कोपागंज थाने में रिपोर्ट दर्ज हुआ था। तब से पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी थी, इस दौरान एसपी ने आरोपी पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था । मुखबीर की सुचना पर पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार की सुबह मुखबिर की सूचना पर काछीकला गांव स्थित ईदगाह के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक गैर लाइसेंसी पिस्टल बरामद हुई। इस क्रम में कछिकलां गांव में 5 मई को हुई मारपीट करने वाले एक अन्य आरोपी को पुलिस ने दबोचा। गिरफ्तार कैलाश चौहान कोपागंज थाने के शिवपुर गाड़ा गांव का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें