नगर में सुरक्षा के मद्देनजर निकाले गए रूटमार्च में शामिल सिटी मजिस्ट्रेट,सीओ सिटी,एसडीएम और फोर?
- फोटो : MAU
मऊ। नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन सतर्क है। बुधवार को संयुक्त रूट मार्च निकालकर लोगों को शांति व्यवस्था बनाए रखने के प्रति सचेत किया। दोपहर करीब एक बजे सिटी मजिस्ट्रेट त्रिभुवन, सदर एसडीएम हेमंत कुमार तथा सिओ सिटी धनंजय मिश्रा के नेतृत्व में शहर कोतवाली से रूट मार्च निकाला गया। जो शहर कोतवाली, संस्कृत पाठशाला, घास बाजार, डोमनपुरा, हकीकतपुरा होते हुए मिर्जाहादीपुरा तक गयाी। अधिकारियों ने लोगोें से शांति बनाए रखने और प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान कोतवाल संजय कुमार त्रिपाठी, दक्षिणटोला एसओ पंकज सिंह, सरायलंखसी एसओ केके गुप्ता, महिला एसओ कल्पना मिश्रा शामिल रहे।