फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियां डरे नहीं, पुलिस हरदम उनके साथ

विज्ञापन
नगर के सहादतपुरा स्थित प्रकाश नर्सिंग स्कूल के सभागार में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में नगर के प्रकाश नर्सिंग स्कूल के सभागार में बुधवार को नारी सशक्तीकरण पर पुलिस की पाठशाला आयोजित हुई। इस दौरान बेटियों को न डरने का संदेश दिया गया। कहा गया कि पुलिस हर कदम पर उनके साथ है। कहा कि महिला सशक्तीकरण से ही देश की तरक्की हो सकती है। मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक टीएन त्रिपाठी ने कहा कि महिला सशक्तीकरण के बिना कोई देश तरक्की नहीं कर सकता। ऐसे कार्यक्रमों से लोगों में जानकारी बढ़ती है और पुलिस तथा आमजनता के बीच की दूरी कम होती है। कहा कि शिक्षा, सुरक्षा और सम्मान हर नारी का अधिकार है। महिलाएं अपनी बात कहने में संकोच न करें। छात्र छात्राएं सोशल मीडिया का सही इस्तेमाल करें। सही जानकारी देकर ही अपना अकाउंट बनाएं। उन्होंने महिला अपराध, हेल्पलाइन, यातायात नियमों सहित सोशल मीडिया के सही प्रयोग व साइबर क्राइम से जुड़ी बातों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेटियों को डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस हर कदम पर उनके साथ है। बेटियों और महिला सुरक्षा के लिए कई पुलिस हेल्पलाइन नंबर हैं। शोषण के खिलाफ इन पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। विशिष्ट अतिथि प्रकाश नर्सिंग स्कूल के डायरेक्टर डॉ. मनीष राय ने कहा कि छात्राएं मन लगाकर पढ़ाई करें। यदि उनके रास्तें में कोई शरारती तत्व गतिरोध पैदा करने की कोशिश करे तो उसका डट कर मुकबाल करें। उन्होंने जरूरत पड़ने पर पुलिस हेल्पलाइन नंबर का सहारा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन आंचल सिंह ने किया।

नगर के सहादतपुरा स्थित प्रकाश नर्सिंग स्कूल के सभागार में अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में आ?- फोटो : MAU

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें