फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरी खोदने से रोकने पर मारी गोली

Tue, 20 Sep 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /मऊ
विज्ञापन
अमारी गांव में युवक के घायल होने के बाद जांच करने पहुंची पुलिस।
विज्ञापन

विज्ञापन
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अमारी गांव के दलित बस्ती के बगल में मंगलवार को एक पोखरी खोदे जाने से मना करने पर गांव के ही कुछ लोगों नेे एक सफाईकर्मी को गोली मार दी।गोली सफाईकर्मी के जांघ को भेदती हुई पार निकल गई। इस दौरान फायरिंग करते हुए आरोपी फरार हो गए। आनन फानन में घायल हो जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। घायल की मां धनरी देवी पत्नी विश्वनाथ की तहरीर पर पुलिस ने तीन के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा पंजीकृत किया है।   
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के अमारी गांव के दलित बस्ती में विश्वनाथ राम के घर के बगल में अमारी गांव के ही एक ही व्यक्ति का खेत है। दो दिन पूर्व उस भूमि पर पोखरी खुदवाने के लिए जेसीबी लेकर कुछ लोग आए। जेसीबी से दलित बस्ती के बगल में पोखरी की खुदाई से मना करने पर लोग चले गए। मंगलवार की सुबह फिर से जेसीबी एवं हथियार से लैस होकर गांव के रमापति राय सहित कई लोग आए। इस दौरान पोखरा खुदाई के लिए कार्य शुरू होने जा रहा था कि दलित बस्ती के लोगों ने आकर कार्य रुकवा दिया। कहा कि दलित बस्ती के बगल में पोखरी होने से उनके गांव के बच्चे उसमें गिर सकते हैं। साथ ही बरसात के दिन में उनके घर में भी पानी लग सकता है। इसी बात को लेकर दलित बस्ती के लोग आमने-सामने हो गए। दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। इसी बीच एक पक्ष ने तमंचा निकाल कर दलित बस्ती के लोगों पर फायर झोंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

  गोली सफाईकर्मी (35) रामप्रवेश राम पुत्र विश्वनाथ को जांघ में लगी। इससे वह वहीं गिरकर छटपटाने लगा। आरोपियों को गांव वालों ने घेरना चाहा तो वह हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। मौके पर सीओ मुहम्मदाबाद गोहना अनिल कुमार, सीओ सिटी पंकज कुमार, थानाध्यक्ष सरायलखंसी ज्ञानेश्वर मिश्रा आदि पहुंचे। घायल को जिला अस्पताल लाया गया जहां से हालत गंभीर होने पर उसे वाराणसी रेफर कर दिया गया। इस संबंध में घायल की मां धनरी देवी ने गांव के ही रमापति राय, सिंपू राय एवं नागेंद्र राय के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें