फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गरीबों के उत्थान के लिए हैं पीएम की योजनाएं

विज्ञापन
कोपागंज क्षेत्र के ग्राम सभा कसारा में मनरेगा के तहत बनने वाले अमृत सरोवर का उद्घाटन केंद्रीय रा? - फोटो : MAU
विज्ञापन
कोपागंज। केंद्रीय मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्र भाई ने ब्लॉक के कसरा ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर का उद्घाटन किया। कहा कि प्रधानमंत्री गरीबों के उत्थान के लिए कई योजनाएं ला रहे हैं। इन योजनाओं से सरकार शहर और ग्रामीण क्षेत्रो में समन्वय बना रही है। कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों ने गरीबों को हमेशा से ठगा है। कहा कि अमृत सरोवर सरकार की महत्वपूर्ण योजना है। इससे ग्रामीण अंचलों का जलस्तर संतुलित बना रहेगा और लोगो को स्वच्छ पानी मिलता रहेगा। इसी उद्देश्य से ग्राम सभाओं के जलाशयों को चयनित कर उनका सुंदरीकरण किया जा रहा है। 20 लाख 52 हजार रुपये से निर्मित हो रहे सरोवर में सीढ़ी, पाथवे, सीमेंटेड बेंच, सोलर लाइट और पौधारोपण से उन्हें सुसज्जित किया जाएगा। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मनोज राय, सीडीओ राम सिंह वर्मा, एसडीएम सदर हेमंत चौधरी, ब्लॉक प्रमुख जयप्रकाश निषाद, बीडीओ हरिमोहन सिंह के साथ ही जयेश सिंह, कमलावती सिंह, सहजानंद राय, दिवाकर सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें