फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना में मिले 1779 अपात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत पात्र लाभार्थियों को लाभ दिए जाने की कवायद तेज हो गई है। नौ नगर निकायों के कुल 10956 लाभार्थियों ने आवेदन किया। जबकि सत्यापन में 1779 अपात्र पाए गए। जनपद के नगर पालिका परिषद मऊ तथा नौ नगर निकायों के कुल 10956 लाभार्थियों द्वारा आवास के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया। परियोजना अधिकारी की तरफ से नगर निकाय व संस्था के कार्यरत सर्वेक्षकों द्वारा प्राप्त आवेदन पत्रों का सत्यापन कराया, जिसमें से 1779 अपात्र पाए गए। परियोजना अधिकारी मीना सिंह ने बताया कि सभी अपात्र लाभार्थियों की सूची उनके निकाय कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करा दी गई है। आवेदक अपना नाम सूची से मिलान कर लें, यदि कोई आपत्ति है तो 10 जून 2020 तक संबंधित नगर निकाय अथवा जिला नगरीय विकास डूडा मऊ में अपनी पात्रता के प्रमाण के साथ प्रार्थना पत्र दे सकता है। प्राप्त प्रार्थना पत्र का सत्यापन कराया जाएगा। इसके बाद अग्रिम कार्यवाही की जाउगी। निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त आवेदन पत्र पर कोई विचार नहीं किया जायेगा। सत्यापन के उपरांत जिले की नगर पालिका परिषद मऊ में 645 अपात्र, नगर पंचायत अदरी में 124 अपात्र, नगर पंचायत कोपागंज में 194 अपात्र, नगर पंचायत घोसी में 72 अपात्र, नगर पंचायत अमिला में 18 अपात्र, नगर पंचायत दोहरीघाट में 11 अपात्र, नगर पंचायत मधुबन में 219 अपात्र, नगर पंचायत वलीदपुर में 120 अपात्र, नगर पंचायत मुहम्मदाबाद गोहना में 116 अपात्र, नगर पंचायत चिरैयाकोट में 260 आवेदन अपात्र पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें