फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषित बच्चों का कराएं टीकाकरण

Wed, 20 May 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
 राज्य पोषण आयोग मिशन के अंतर्गत गोद लिए गांवों की मई महीने की समीक्षा बैठक बुधवार को जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विकास भवन में हुई। इसमें 90 गांवों को गोद लेने वाले 48 जिलास्तरीय अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान जिलाधिकारी ने इस सभी गांवों के कुपोषित बच्चों व अन्य कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने कहा अधिकारी जैसे अपने बच्चों का नियमित टीकाकरण कराते हैं वैसे ही इन गांवों के बच्चों का भी देखें ताकि ये बच्चे हर बीमारी से बचे रहें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा कि कुपोषण एक राष्ट्रीय समस्या है यह तभी दूर होगी जब लोग जागरूक होंगे और इसकी जिम्मेदारी भी आपकी ही है। कहा कि जिस प्रकार आप अपने बच्चों के टीकाकरण की तिथि याद रखते हैं उन्हें समय पर सारी दवाइयां दिलवाते हैं उसी प्रकार आपके द्वारा गोद लिए गए गांव के सभी बच्चों को अपना बच्चा समझकर यदि कार्य करेंगे तो निश्चित रूप से इन बच्चों का कुपोषण दूर कर पाएंगे। जिलाधिकारी ने सीडीपीओ को निर्देश दिए कि अपने क्षेत्रों में गहनता से निरीक्षण करें। कुपोषित बच्चों का हर माह वजन कराएं।
जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिया कि प्राथमिक विद्यालयों में भी बच्चों को साफ सफाई, हाथ धोने के विषय में उन्हें जागरूक किया जाए। जिला पंचायतराज अधिकारी को निर्देश दिया कि 90 गांवाें में सर्वे कराकर सभी घरों में शौचालय बनवा दिया जाए। प्रदूषित पानी उगलने वाले हैंडपंपों को दुरुस्त करने के लिए जल निगम के अधिशासी अभियंता को निर्देश दिया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गिरिजेश त्यागी, अपर जिलाधिकारी समीर वर्मा, परियोजना निदेशक डा. हरिचरन सिंह सहित जिलास्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें