फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए जिम्नास्टिक और महिला कबड्डी टीम के खिलाड़ियों का हुआ चयन

विज्ञापन
जिला स्टेडियम में जिम्नास्टिक का ट्रायल देती ​​खिलाड़ी।
विज्ञापन
नगर स्थित जिला स्टेडियम में मंगलवार को मंडल स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए महिला जिम्नास्टिक और जिला स्तरीय महिला कबड्डी प्रतियोगिता के चयन ट्रायल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इन दोनों ट्रायल के माध्यम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तर के लिए किया गया। जिम्नास्टिक के चयन ट्रायल में कुल 25 महिला प्रतिभागियों ने अपना हुनर दिखाया।
इसमें से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर पांच खिलाड़ियों का चयन मंडल स्तर के लिए किया गया। चयनित खिलाड़ियों में रागिनी चौधरी, सृष्टि चौहान, वानी सिंह, रिया राजभर और नाविका शामिल हैं।
विज्ञापन

वहीं, जिला स्तरीय महिला कबड्डी चयन ट्रायल के आधार पर मंडल स्तर के लिए मुख्य टीम (10 खिलाड़ी) और दो रिजर्व खिलाड़ियों की घोषणा की गई।
मुख्य चयनित खिलाड़ियों में अराधना, निर्मला, काजल, अंकिता राव, इंदू, अंशिका, अनुराधा यादव, खुशबू चौहान, पिंकी राजभर और अंजलि शामिल हैं। वहीं, रिजर्व (अतिरिक्त) खिलाड़ियों में अनिशा और अनमोल शामिल हैं।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी डीपी सिंह, जिम्नास्टिक कोच रीमा यादव, जिम्नास्टिक सचिव लल्लन यादव, जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव अवनीश राय, जिला कबड्डी सेवा (आजमगढ़) के अध्यक्ष डॉ. एहसान अहमद, राजीव जायसवाल, रितेश दास, भूपेंद्र नाथ, मोइन अली, अखिलेश खरवार और मनोज यादव उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें