सुल्तानपुर बारहगांवा में स्थित एसएएमडी कान्वेंट स्कूल के तत्वाधान में दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को वरिष्ठ चिकित्सक डॉक्टर नासिर एवं पूर्व चेयरमैन प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने फीता काटकर किया।
इस अवसर पर खो-खो, दौड़, पीटी डांस, योगा डांस, मैक्स रेस, पासिंग द वॉल, चीयर अप डांस आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथियों ने कहा कि मानसिक विकास के साथ ही शारीरिक विकास की भी आवश्यकता होती है, ताकि तन और मन दोनों स्वस्थ रहें।
अतिथियों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि हम सभी को खेलकूद को अपने दैनिक कार्यों में अपनाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में प्रबंधक धीरेंद्र मल्ल एवं प्राचार्य सुनीता सिंह ने आगंतुकों का अभिवादन करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना किया।
इस अवसर पर सुरेश मल्ल, सलोनी मल्ल, आंचल पांडेय, शिवानी मल्ल, संध्या मल्ल, दीपक मल्ल, नाजिया खातून, आसिफ परवीन आदि रहें।