फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

Fri, 18 Sep 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के ताजोपुर स्थित फातिमा स्कूल के प्रांगण में शुक्रवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एएसआईएससी की ओर से गत 30 व 31 अगस्त 2015 को वाराणसी में सेंट जांस स्कूल में आयोजित मंडल स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कालेज के अवनीश कुमार पंकज ने तीन स्वर्ण पदक प्राप्त कर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी होने का गौरव प्राप्त किया। आयुषी सिंह व नीतीश पांडेय ने भी स्वर्ण प्राप्त किया। फरहत नासिर, यशराज सिंह ने रजत, भीष्म सिंह , प्रीती, अर्चना यादव व स्वाति सिंह ने कांस्य पदक के साथ मंडल स्तर पर कुल 11 पदक प्राप्त कर जनपद का नाम रोशन किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सिस्टर अपोलिन पिंटो ने इस सफलता पर खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें