फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखरेख के अभाव में सूख गए पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में सरकारी विभागों और आमजन की ओर से पिछले साल 24, 61345 पौध लगाए। लेकिन देखभाल करने की ठोस कार्ययोजना नहीं बनने से 25 प्रतिशत से अधिक पौधे सूख गए। जबकि वन विभाग 85 प्रतिशत पौधे जीवित होने का दावा कर रहा है। आंकड़ों के अनुसार 2021-22 में सभी सरकारी विभागों तथा आम जन के सहयोग से जिले में 24,61345 पौध लगाए थे। सूत्रों की मानें तो ग्रामीण इलाकों में किसानों, आवास लाभार्थियों सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों में पौधों का वितरण किया गया, लेकिन सैकड़ों ऐसे लोग मिले जिनके यहां पौधरोपण करने के लिए जमीन ही उपलब्ध नहीं थी। ऐसे में काफी पौधे नष्ट हो गए। गांवों मेें लगाए गए पौधों का रखरखाव मनरेगा के तहत किया जाता है। प्रत्येक ग्राम रोजगार सेवकों को इसके देखरेख की जिम्मेदारी दी गई थी। हालत यह रही कि पौधरोपण के बाद शहरी और ग्रामीण इलाकों में न तो ब्रिक गार्ड लगे और न ही उनकी उचित देखभाल हुई। ऐसे में पौधे छुट्टा पशुओं का निवाला बन गए। मुहम्मदाबादगोहना : वित्तीय वर्ष 2020-21 में 2500 से अधिक पौधे लगाए गए। सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम न होने से 200 से भी कम पौधे बचे हैं। इस वित्तीय साल में भी 1150 पौधे लगाए गए लेकिन उनकी सुरक्षा नहीं होने से150 से कम पौधे बचे। मानसून की शुरुआत के साथ ही वन विभाग जिले में पौधारोपण का महाभियान शुरू होगा। इसमें 28 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। पौधरोपण की तैयारी चल रही है। विभाग ने पीपल, बरगद, पाकड़, आम, अमरूद, जामुन, आंवला के पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। सरकारी दफ्तरों की खाली जगहों के अलावा पर्याप्त जगह वाले स्थानों पर समाजसेवी संगठनों के साथ पौधरोपण किया जाएगा। शासन की तरफ से 2022-23 में वन विभाग को 1171486, पर्यावरण विभाग को 141274, ग्राम्य विकास विभाग को 934510, पंचायतराज विभाग को 101360, औद्योगिक विभाग को 2240 सहित विभिन्न विभागों सहित 28, 15130 पौधरोपण का लक्ष्य दिया गया है। पिछले साल 24, 61345 पौधे रोपे गए थे। वन विभाग के एसडीओ महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जिले में 28, 1513 पौधों का रोपण होगा। तैयारी चल रही है। वन विभाग के एसडीओ महेंद्र कुमार यादव ने बताया कि जिले में सभी सरकारी विभागों तथा आम लोगों के समन्वय से गत वर्ष 24,61345 पौध लगाए गए। 85 प्रतिशत पौधे जीवित बचे हैं। वन विभाग से लगाए गए पौधों की सुरक्षा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें