फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगस्त क्रांति के अवसर पर हुए जगह जगह कार्यक्रम

Wed, 09 Aug 2017 11:40 PM IST
mau news
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट पर मांगों को लेकर प्रदर्शन करते शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता।
विज्ञापन
मऊ। बुधवार को अगस्त क्रांति के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में लोकतंत्र और धर्म निरपेक्षता जैसे मूल्यों की रक्षा के लिए जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव में जनता ने जिस विश्वास के साथ भाजपा को वोट दिया भाजपा ने उसी जनता को धोखा दिया। मुख्यमंत्री की कर्जमाफी की घोषणा हवा हवाई साबित हुई है। धरना पद्रर्शन को जिला उपताध्यक्ष विरेंद्र तिवारी, अजीत पांडेय, बनवारी राम आदि ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर तैयब खां, रमाशंकर चौहान, राम अधार निराला, पियूष सरोज, प्रहलाद राय, संजय सिंह, जयंत सिंह, डा. प्रभुनाथ राजभर आदि रहे। इसी क्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं ने गाजीपुर तिराहे पर केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों व नौजवानों के साथ वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए जुलूस निकाल कर नारेबाजी किया। इस अवसर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष खालिद अंसारी, अबूबकर अंसारी, सुहैल नोमानी, रामजपित पांडेय, असअद नोमानी, ब्रह्मानंद पांडेय, नसीम बेलाली आदि रहे। उधर, राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के जनपद ईकाई द्वारा क्रांति दिवस के 75वें वर्षगांठ पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अजय, प्रिंस, कुमुद, पूनम आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें