फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पितृपक्ष आज से, सोशल डिस्टेंसिंग के साथ नदियों पर करेंगे तर्पण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पूर्वजों को स्मरण करने का पर्व पितृ पक्ष दो सितंबर से शुरू होगा। 17 सितंबर को पितृपक्ष का समापन होगा। कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए पितृपक्ष मेें लोग घरों, पोखरा, नदी आदि स्थलों पर लोग पर्व की मान्यता के अनुरूप अपने स्वर्गवासी पूर्वजों को जल अर्पित कर पूजन अर्चन करेंगे। इस दौरान नदी तट, पोखरों व अन्य स्थानों पर साफ सफाई की गई। अश्विन मास के 15 दिनों को पितृ पक्ष कहा जाता है। पितृ पक्ष में पितृ पूजा के लिए पूरे 15 दिन तर्पण कर्मकांड के दौरान स्वर्गवासी पूर्वजों के सम्मान में जल अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि पितरों का तर्पण करने से उनकी आत्मा को शांति मिलती है और वे प्रसन्न होकर सुखी जीवन का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। इसी मान्यता के तहत बुधवार से शुरू हो रहे पितृपक्ष में लोग घरों, नगर के ब्रह्मस्थान, तमसा नदी के ढेकुलियाघाट, सत्तीघाट, बमघाट, हनुमानघाट, दोहरीघाट सहित विभिन्न इलाकों के पवित्र पोखरों पर सोशल डिस्टेंसिंग के साथ पूर्वजों के सम्मान मेें जल अर्पित करेंगे। मुहम्मदाबादगोहना कस्बा निवासी पं. विरेंद्र शुक्ल ने बताया कि मंगलवार को पूर्वाह्न 8.46 बजे पूर्णिमा लग गई जो बुधवार को सुबह 9.34 तक रहेगी। बताया कि पितृपक्ष में पूर्वजों को याद करके पूजा-पाठ के अलावा दान-धर्म किया जाता है। कहा जाता है कि इन दिनों में आपके पूर्वज किसी भी रूप में आपके द्वार पर आ सकते हैं इसलिए घर आए किसी भी व्यक्ति का निरादर नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें