फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 8 माह से पाइपलाइन टूटी, सैकड़ों लीटर पानी रोज हो रहा बर्बाद

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। नगर पंचायत के खीरीकोठा में मधुबन-बेल्थरा रोड मार्ग के बीचोंबीच बीते आठ महीने से पाइपलाइन टूटी हुई है। इससे रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। अच्छी सड़क टूटकर कुछ दूर तक गड्ढे में तब्दील हो गई है। इससे राहगीरों का सड़क पर चलने में परेशानी हो रही है। रात में बाइक सवार गिरकर चोटिल हो जाते हैं। स्थिति ये है कि 15 फीट तक पानी हमेशा भरा रहने से सड़क धंसने की कगार पर पहुंच गई है। स्थानीय लोग नगर पंचायत और जल निगम के अधिकारियों से आठ माह में दर्जनों बार शिकायत कर चुके हैं। इस संबंध में खिरिकोठा निवासी रत्निल पांडेय, प्रेमभूषण पांडेय, राजेंद्र पाल, शिव नारायण मल्ल आदि लोगों ने बताया कि भीषण गर्मी में पेयजल की आवश्कता है। लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही से रोजाना सैकड़ों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। फटी पाइपलाइन से गंदा पानी घरों में जा रहा है। धीरे-धीरे सड़क भी टूटने लगी है। यदि पाइपलाइन का मरम्मत नहीं हुई तो जल्द ही सड़क धंस जाएगी। इस मामले से जल निगम के अधिकारी पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

इनसेट

क्या कहते हैं जिम्मेदार

जल निगम के जेई अमित सिंह पाइपलाइन का मरम्मत कार्य नगर पंचायत की जिम्मेदारी है। वहीं मधुबन के अधिशासी अधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जल्द ही पाइपलाइन की मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें