फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बोरे में मिले मांस के टुकड़े... मऊ के सिवान में पहुंची फोर्स, मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू; जानें मामला

Thu, 17 Apr 2025 03:32 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।

सार

बोरे में जानवर के मांस मिलने की सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई थी। गांव के ही लोगों ने इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने बताया कि माहाैल बिगाड़ने की साजिश की गई थी। मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
मऊ के सिवार में पड़ताल करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

UP Crime: मऊ के मधुबन थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुराडार मनियार के सिवान में एक बोरे में मांस के टुकड़े मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने इसको कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मुराडार मनियार ग्राम पंचायत के सिवान की तरफ जब कुछ ग्रामीण गए तो उन्हें भीषण दुर्गंध आई। इस पर वो किसी जानवर के मरे होने की आशंका में वहां पहुंचे तो देखा एक बोरा बंधा हुआ है, जिसमें से दुर्गंध आ रही थी और मक्खियां काफी मात्रा में जुटी हुई थीं।

ग्रामीणों ने दी सूचना इसकी पुलिस को दी। सूचना पर मधुबन एसओ संजय त्रिपाठी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। बोरे का मुआयना किया और पाया कि उसमें किसी जानवर के मांस का टुकड़ा रखा था। कई दिनों पुराना था।
विज्ञापन


प्रभारी मधुबन ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मांस के टुकड़े कहां से आएं और किसने बोरे में रखे थे। पुलिस अलग-अलग पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें