फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पिकअप पलटी, ऊपर बैठे युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार में शुक्रवार रात डेढ़ बजे गन्ना लदा पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गया। पिकअप के ऊपर बैठकर कर जा रहे युवक की माैत हो गई।
विज्ञापन

वहीं दो लोग हादसे में घायल हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। शुक्रवार रात पिकअप गन्ना लेकर गोविंदसाहब से की तरफ से बिलाउझा जा रहा था।
अभी वह रानीपुर थाना क्षेत्र के खुरहट बाजार के पास पहुंचा ही था कि वह बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गया। चालक संतुलन खो बैठा और पिकअप सड़क किनारे पलट गया।
विज्ञापन

घटना में पिकअप के ऊपर बैठे विशाल वर्णवाल निवासी बड़ागांव थाना हलधरपुर और अमन मौर्या निवासी बिलाउझा और पिकअप के अंदर विशाल के पिता राजेश चालक के बगल में बैठे थे। तीनों घायल हो गए।
उधर घटना के बाद तेज आवाज सुनकर आस-पास से लोग पहुंचे और तत्काल घटना की जानकारी खुरहट पुलिस चौकी को दी, सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज दल बल के साथ मौके पर और स्थानीय लोगो के सहयोग से घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में इलाज के दौरान विशाल की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोर्स्टमार्टम के लिए भेज दिया।
इस बाबत रानीपुर थाना प्रभारी सुभाषचंद ने बताया कि मामला संज्ञान में है, पुलिस घटना की जांच कर रही है। घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें