फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमने सामने भिड़ी पिकप-बाइक, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी/अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के सोनाडीह के पास मंगलवार की शाम पिकप तथा बाइक में आमने सामने भिड़त हो गई। हादसे में बाइक चालक और सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सियरही के मानिकपुरवा निवासी अनिल कुमार राजभर 37 गांव के अपने साथी योगेश 27 के साथ बाइक से घोसी गए थे। शाम छह बजे वह वापस गांव लौट रहे थे कि घोसी कोतवाली के सोनाडीह गांव के पास सामने से आ रहे पिकप ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन सहित फरार हो गया। उधर चार पहिया वाहन की टक्कर लगते ही बाइक अनियंत्रित होकर दूर जा गिरी। हादसे में बाइक चला रहा अनिल कुमार राजभर तथा सवार योगेश गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को घोसी अस्पताल पहुंचा। लेकिन वहां पहुंचते ही दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, हादसे की सूचना मिलते ही सियरही गांव में मातम छा गया। अनिल दो भाईयों में बड़ा था जबकि योगेश चार भाईयों में तीसरे नंबर का था। घटना की सुबह दोनों बाइक से ही आजमगढ़ जिले के महाराजगंज में भैरो बाबा का दर्शन करने गए हुए थे, वहां से वापस लौटकर दोनों ने प्रसाद अपने परिजनों को खिलाया। इसके बाद तीन बजे कुछ काम की बात कहकर घोसी को निकल गए। देेर शाम दोनों की एक साथ मौत की घटना से गांव में मातम छा गया। परिजन बिलखते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें