चिरैयाकोट थाना क्षेत्र में शराब की दुकान का निरीक्षण करती आबकारी विभाग की टीम।संवाद
- फोटो : MAU
मऊ। सीमावर्ती जिले आजमगढ़ में गत दिवस जहरीली शराब पीने से कईयों की मौत और बीमार पड़ने की घटना ने एक बार फिर जहरीली शराब के मामले को चर्चा में ला दिया है। उधर, सीमावर्ती जिले में इतनी बड़ी घटना को देखते हुए जिला आबकारी अधिकारी जेजे प्रसाद ने जिले में दो टीमें गठित कर चेकिंग अभियान शुरू करा दिया है। मंगलवार को टीम द्वारा आजमगढ़ के सीमा से सटे मुहम्मदाबाद गोहना, चिरैयाकोट, रामनगर मोड़, बनियापार, सरसेना, लग्गुपूर, सुल्तानीपुर में चेकिंग अभियान चलाया। जिला आबकारी अधिकारी जेजे प्रसाद ने बताया कि आजमगढ़ में घटना के बाद जिले में भी सर्तकता बरती जा रही है। चारों आबकारी निरीक्षक पुकेंश कुमार सिंह, सुशील कुमार, सुरेश कुमार तथा पंकज प्रसाद के नेतृत्व वाली दो टीमें गठित की गई है। इन टीमों द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। बीते दि मधुबन के चक्कामुसाडीह में अभियान चलाकर बड़ी मात्रा में लहान को नष्ट करने की कार्रवाई की गई थी।