फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीईटी परीक्षा में शामिल होंगे 39840 अभ्यर्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) जिले के 21 परीक्षा केंद्रों पर 15 व 16 अक्तूबर को दो-दो पाली में आयोजित होगी। जिसमें 39840 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा कराने की तैयारी अंतिम दौर में चल रही है। सात सेक्टरों में बंटे परीक्षा केंद्र सीसीटीवी कैमरों और वाइस रिकार्डर से लैस होंगे। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज, सोनीधापा बालिका इंटर कालेज, मुस्लिम इंटर कालेज, डीएवी बालिका इंटर कालेज, डीएवी इंटर कालेज, तालीमुद्दीन इंटर कालेज सहित 21 परीक्षा केंद्र बने हैं। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तथा दूसरी पाली दोपहर तीन से शाम पांच बजे तक होगी। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक-एक स्टेटिक सहित कुल 26 मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। 500 से अधिक अभ्यर्थियों वाले परीक्षा केंद्र पर दो स्टेटिक मजिस्ट्रेट रहेंगे। सात सेक्टर मजिस्ट्रेट भी परीक्षा केंद्रों पर नजर रखेंगे। चार स्टेटिक तथा चार सेक्टर मजिस्ट्रेट रिजर्व में रखे गए हैं। परीक्षा में जिले में 39840 अभ्यर्थी शामिल होंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सभी केंद्र के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर केंद्रोें पर सुविधाओं को बहाल करने का निर्देश दिया है। परीक्षा को हर हाल में नकलविहीन संपन्न कराया जाएगा। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुविधाएं बहाल करने के लिए केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा निर्देश जारी किए गए हैं। -सीपी श्रीवास्तव, जिला समन्वयक, माध्यमिक शिक्षा अभियान
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें