फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में दो बुजुर्गों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज/फतेहपुर मंडाव। दो थाना क्षेत्रों में हुई अलग-अलग घटनाओं में दो वृद्धों की मौत हो गई। कोपागंज में जर्जर मकान गिरने से उसमें दब कर बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि फतहपुर मंडाव में खड़ी बाइक में कार की टक्कर से बाइक सवार वृद्ध की जान चली गई। अस्पताल में दोनों की मौत की पुष्टि डॉक्टरों ने की। कोपगंज : थाना क्षेत्र के रजपुरा ग्राम पंचायत के राजभर बस्ती निवासी बदामा (60) अपने जर्जर मकान को गिरवा कर नया दो मंजिला मकान बनवा रहे थे। सोमवार की सुबह 10 बजे पुरानी दीवार के ऊपर ही नई तैयार दीवार को नमी देने के लिए वह पानी दे रहे थे कि अचानक दीवार ढह गई और वह उसमें दब कर बुरी तरह घायल हो गए। जानकारी होते ही परिवार के सदस्यों ने ईटें हटाकर उन्हें बेहोशी की हालत में बाहर निकाला और जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। घटना से जहां परिजन बिलखते रहे तो वहीं पूरे गांव में मातम पसरा रहा। फतेहपुर मंडाव : रामपुर थाना क्षेत्र के लधुवाई मोड़ पर सोमवार की सुबह बेकाबू कार ने सड़क किनारे खड़े बाइक सवार वृद्ध को टक्कर मार दी। घायल को अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मीरपुर मझौवा गांव निवासी अनिल श्रीवास्तव (62) सुबह 11 बजे बाइक से मर्यादपुर बाजार से वापस गांव लौट रहे थे। लुधवाई मोड़ के पास मधुबन की तरफ से तेज रफ्तार बाइक में कार ने टक्कर मार दी। आस पास के लोगो ने उन्हें घालावस्था में सीएचसी पहुंचाया जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। एसओ रामपुर बृजमोहन सरोज ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। अनिल श्रीवास्तव हिंडालको से दो वर्ष पूर्व ही सेवानिवृत्त हुए थे। बड़ा पुत्र सुमित भी हिंडालकों में इंजीनियर है। घटना से मृतक के दोनों पुत्र सुमित, गौरव, पुत्रियां चांदनी, मनीषा तथा पत्नी उर्मीला का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें