फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau: मुख्तार अंसारी के करीबी को सिम देने वाला झारखंड से गिरफ्तार, कई वारदात को दिया गया अंजाम

Thu, 16 Mar 2023 09:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

मऊ पुलिस ने मंगलवार को एक लाख रुपये के इनामिया अपराधी के मुख्य सहयोगी को झारखंड प्रांत से उसके आवास से गिरफ्तार किया। थाना लाकर उसका संबंधित धाराओं में चालान किया। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मऊ पुलिस ने मंगलवार को एक लाख रुपये के इनामिया अपराधी के मुख्य सहयोगी को झारखंड प्रांत से उसके आवास से गिरफ्तार किया। थाना लाकर उसका संबंधित धाराओं में चालान किया। थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि गिरफ्तार शिवरतन रजत निवासी बारीगोड़ा थाना सिंहभूमि जिला जमशेदपुर( झारखंड) अपने नाम का सिम निकालकर पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी अनुज कन्नौजिया को आपूर्ति करता है।

विज्ञापन


सिम से मोबाइल बदल बदलकर अनुज कन्नौजिया क्षेत्र के लोगों से रंगदारी व अन्य आपराधकि घटनाओं को अंजाम देता है। पुलिस पूछताछ में उसने यह भी बताया कि एक मार्च को उसी के नाम से झारखंड प्रांत से जारी सिम के द्वारा हीरनपुर गांव निवासी भोलानाथ इंटर कालेज के विद्यालय प्रबंधक हंसनाथ यादव से एक लाख रुपया की रंगदारी मांगी गई थी।

इस मामले में पीड़ित ने मुकदमा दर्ज कराया हुआ है। मामले की जांच में पुलिस को सिम झारखंड का होने का पता चला। तभी से सिम के स्वामी व आरोपी शिवरतन रजत की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तहकीकात में सामने आया कि सिम झारखंड निवासी शिवरतन के नाम से जारी किया गया है। जानकारी मिलने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए झारखंड प्रांत में थाना एसआई कमला पटेल व अन्य पुलिस कर्मियों को भेज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें