मजान माह में पानी की किल्लत होने पर प्रदर्शन करते लोग।
नगर पंचायत अमिला स्थित वार्ड नंबर नौ में माहे रमजान मे पानी को लेकर लोगों मे कोहराम मचा हुआ है। पानी के लिए परेशान वार्डवासियों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि नगरपंचायत अमिला का वार्ड नंबर नौ पठानटोला मुस्लिम बाहुल्य मुहल्ला है। रमजानुल मुबारक का महीना चल रहा है। जनता पानी के लिए परेशान है।
सपा नगर अध्यक्ष व सभासद अब्दुल कादिर ने बताया कि वार्ड नंबर नौ के कुछ हिस्सो मे जलकल की आपूर्ति पूरी तरह ठप है जो लगभग छह महीनों से मुहल्लेवासियों मे पानी के लिए त्राहि मची है।नगर पंचायत कार्यालय के साथ नगर अध्यक्ष को भी अवगत कराया जा चुका है लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई प्रदर्शन करने वालों में शफीक खान, मास्टर मोहम्मद असलम, वलीमोहम्मद, इस्लाम, शारजहां, शकीना, इशरतजहां, बब्लू, इजहार, सहीबुन्निसां आदि शामिल रहे।