फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों का कोतवाली पर प्रदर्शन

विज्ञापन
घोसी कोतवाली में प्रधानसंघ के जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव के नेतृत्व में प्रदर्शन करते प्रधान और ग्रामीण। - फोटो : mau
विज्ञापन
 तहसील के ग्राम प्रधानों के साथ पुलिस द्वारा किए जा रहे उत्पीड़न को लेकर बृृहस्पतिवार को प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव और सपा नेता राजेंद्र पांडेय के नेतृत्व में  ग्राम प्रधानों और ग्रामीणों ने सीओ कार्यालय और कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। कोतवाल ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को  शांत कराया।  
विज्ञापन


विवेकानंद यादव ने कहा कि कोतवाली के एक दरोगा द्वारा घोघवल रामपुर अवरना के प्रधान प्रतिनिधि योगेंद्र के साथ अभद्र व्यवहार किया गया है। यही नहीं जैनापुर गांव के पूर्व प्रधान रविंद्र यादव के साथ प्रधान पवनी, प्रधान मझवारा, प्रधान दरियाबाद आदि के साथ कोतवाली पुलिस के अभद्रता के शिकार हो चुके है। सपा नेता राजेंद्र पाण्डेय ने कहा कि वर्तमान सरकार में पुलिस निरंकुश हो गई है। जब जनप्रतिनिधियो के साथ बदसलूकी हो रही है। कुछ दिन पूर्व जनप्रतिनिधियो के साथ पुलिस दरोगा द्वारा उत्पीड़न पर सपा जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव व प्रमुख सुजीत सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली पहुच कर विरोध जताया था।

 प्रदर्शन कर लोगों को कोतवाल परमानंद मिश्रा ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।  इस मौके पर हरिकेश यादव, रामनगीना यादव, विंध्याचल यादव, मुकेश गुप्ता, योगेश, वसी अहमद, उदयराज यादव, रेयाजदारा, जयश्री,  राजाराम यादव, संजय सिंह, जयराम ,राधेशय मौर्य, मनोज, नफीस  खान सहित ग्राम प्रधान सहित भारी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें