फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पेंशन के लिए कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Thu, 07 May 2015 11:22 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के भटकुंआपट्टी सिंहाराय मोहल्ले के दर्जनों लोगों ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट पर समाजवादी पेंशन की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
विज्ञापन



साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। प्रदर्शन कर रहे भटकुंआपट्टी सिंहाराय मोहल्ले के लोगों ने बताया कि वार्ड में सभी गरीब लोग निवास करते हैं। उन्हाेेंने आरोप लगाया कि नगर पालिका द्वारा हम लोगों के साथ भेदभाव कर सरकारी योजनाओं के लाभ से हमें वंचित कर दिया गया है।


जबकि पूरे नगर क्षेत्र में गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों में सबसे नियले पायदान पर यहां के लोग हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समाजवादी पेंशन साजिश के तहत नही दिया जा रहा है और महामाया पेंशन से वंचित कर दिया गया है। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने मांग किया कि उनकी जांच कराकर उन्हें समाजवादी पेंशन का लाभ दिलाया जाय।
विज्ञापन



 सभी को सरकारी आवास की योजना में आवास दिया जाय। लेकिन अधिकारी और कर्मचारियों की मिली भगत से प्रदेश सरकार की योजनाओें का लाभ सीधे जनता तक नही पहुंच पा रहा है। प्रदर्शन के दौरान मुख्य रुप से मुरारी राम, रामनगीना, रामधनी, गीता देवी, लक्ष्मीना देवी, सुमित्रा, अनीता, मोहदरी देवी, चंद्रावती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें