फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: राम-सीता विवाह का प्रसंग सुन भावविभोर हुए लोग

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक क्षेत्र के भातकोलगांव में सुनिए कथा में प्रवचन करती प्रियंका पांडे।संवा - फोटो : पयागपुर के सहसरावां गांव में मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना ब्लॉक के ग्राम धौरहरा-भातकोल में रविवार रात्रि ‘सुनिए कथा रघुनाथ’ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन घोसी लोकसभा के पूर्व सांसद अतुल राय ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
विज्ञापन

अयोध्या से पधारी मानस कोकिला प्रियंका पांडेय ने अपनी मधुर वाणी से भगवान श्रीराम के जीवन के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया। उन्होंने राम-सीता विवाह प्रसंग को अत्यंत रोचक और जीवंत शैली में प्रस्तुत किया, जिससे पूरा पंडाल भक्तिरस में डूब गया।
कथा के दौरान मिथिला के नर-नारियों द्वारा प्रभु राम के प्रति समर्पण और प्रेम का सुंदर चित्रण किया गया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कार्यक्रम में चारों भाइयों की सजीव झांकी, रथ और गाजे-बाजे के साथ भव्य बारात निकाली गई। बारातियों के स्वागत के लिए जलपान की समुचित व्यवस्था की गई थी।
विज्ञापन

मानस पंडाल में पहुंचने के बाद विधिवत मंत्रोच्चार के बीच भगवान श्रीराम और माता सीता का विवाह संपन्न कराया गया। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाकर वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम में समाजसेवी अलख निरंजन सिंह, पप्पू उपाध्याय, लक्ष्मी प्रसाद, सुभाष सैनी, परितोष राय, विजय कुमार पांडेय, कृष्ण श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

मेंहनगर के टिसौरा में गेहूं के खेत से उठती आग की लपटें। संवाद- फोटो : पयागपुर के सहसरावां गांव में मकान में चोरी के बाद बिखरा सामान।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें