फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाम में फसकर परेशान हुए लोग

Fri, 07 Jul 2017 11:26 PM IST
mau news
विज्ञापन
सहादतपुरा स्थित रोडवेज के पास शुक्रवार के दिन भर कुछ इस तरह से लगा रहा जाम
विज्ञापन
मऊ। नगर क्षेत्र में शुक्रवार को बरसात के वजह से हुए कीचड़ के बीच रोडवेज बसों के आवाजाही से जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। इस दौरान लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम में बारिश होने से लोग बुरी तरह से भीग भी गए। करीब एक घंटे तक काफी लंबा जाम लगा रहा। यह वाकया केवल एक दिन का ही नही, आए दिन रोडवेज बसों के कारण जाम लग जाता है।                  
विज्ञापन

शुक्रवार की दोपहर करीब 1 बजे के करीब अचानक एक साथ कई रोडवेज बसों के दोनों तरफ से आने तथा रोडवेज के गेट पर भी बसों के खड़ा हो जाने के कारण के कारण एक बारगी आजमगढ़ मोड़ से लेकर हिंदी भवन तक जाम लग गया। । जाम में यात्रियों के साथ-साथ शहरवासियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। रोडवेज बसों के अंदर जाने के बाद जाम के झाम से लोगों केे छुटकारा मिला। जाम लगने के कारण लोगों केे दूसरे रेलवे और बाईपास के रास्ते से अपने गंतव्य को जाना पड़ा। जिससे उन्हें काफी दूरी तय करने के साथ साथ परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान स्कूल की छुट्टी होने के कारण कई स्कूलों के वाहन भी जाम के झाम में फंसे रहे। बच्चों केे भी छुट्टी के बाद अपने घर जाने में काफी समय लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें