फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्टी-दस्त से पीड़ित हो रहे लोग

विज्ञापन
जिला अस्पताल में शुक्रवार को लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : mau
विज्ञापन
मौसम में परिवर्तन के बाद जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों के साथ संक्रामक बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। रोजाना डायरिया , उल्टी, दस्त जैसे रोगों से ग्रसित मरीज पहुंच रहे हैं। इसके चलते अस्पताल की ओपीडी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन


मई माह में एक सप्ताह पूर्व तक बारिश और आंधी के चलते मौसम में ठंडक आने से लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिल रही थी। लेकिन पुन: मौसम में आए बदलाव से भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया। तापमान कम ज्यादा होने के चलते डायरिया, कलरा, उल्टी, दस्त, जुकाम, वायरल बुुखार जैसे रोगों से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातर बढ़ रही है। सदर अस्पताल में सामान्य  दिनों की 500 ओपीडी भी इन दिनों बढ़कर 700 तक पहुंच चुकी है। बढ़े मरीज मौसमी बीमारियों के साथ संक्रामक बीमारियों से पीड़ित है। जिनमें बच्चों की संख्या ज्यादा है। ऐसे में लोगों को अपने बच्चों को बीमारियों से बचाने के ध्यान देने की जरूरत है।

बच्चों को धूप से बचाएं। घर से निकलना जरूरी हो तो बच्चे को पूरी तरह से सूती कपड़े से ढककर ही निकले। हो सके तो छात ा लगा लें।  कुछ मरीजों का डाक्टरी सलाह के बाद उन्हें अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती भी करना पड़ रहा है। इस बावत अस्पताल के मुख्य अधीक्षक डा. बृजकुमार ने बताया कि अस्पताल में आने वाले मरीजों का उपचार के साथ उन्हें बदलते मौसम में होने वाले रोगों से बचाव की जानकारी दी जा रही है।  साथ ही बताया कि यदि लोग बदलते मौसम में अपने आप को सुरक्षित रखने के लिए थोड़ा सा सजग हो जाएं तो तो अस्पताल आने और भर्ती होने की जरूरत नहीं पड़ेगी। बदलते मौसम में लोगों की लापरवाही ही उन्हें बीमार करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें