फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से गहने लेकर भाग रहे चोर को लोगों ने दौडाकर पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। बिलौंझा चट्टी पर आभूषण की दुकान से शनिवार को दोपहर दो बजे आभूषण लेकर भाग रहे चोर को लोगों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। उसका दूसरा साथ दुकान में ही था। दोनों चोरों को बाजारवासियों ने पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

बिलौंझा निवासी मनोज वर्मा की आभूषण का दुकान तरवाडीह बाजार में है। मनोज की दुकान पर दो लोग ग्राहक बनकर दोपहर में पहुंचे। दोनों ने मनोज से आभूषण दिखाने के लिए कहा। दुकानदार ने उन्हें गहने दिखाना शुरू किया। दोनों हाथ में लेकर गहने देखने लगे। इसी दौरान एक ग्राहक ने दुकान से नजर बचाकर एक गहना जेब में रख लिया और कुछ देरी बाद बाहर जाने लगा। अचानक उसके बाहर जाने पर सराफ को संदेह हुआ। सराफ ने अपने गहनों का मिलान किया तो एक गहना कम मिला। उसने शोर मचाना शुरु किया। शोर मचाते ही गहना देकर बाहर निकला व्यक्ति भागने लगा। दुकानदार के शोर मचाने पर आस पास के लौग उसे दौड़ा लिए और कुछ दूर जाते ही पकड़ लिया। बाजारवासियों ने दुकान में बैठे उसके साथी को पकड़ लिया। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिया। लोगों ने दोनों चोरों को मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस पकड़े गए चोरों को थाने लाकर पूछताछ कर रही है। इस बारे में एसओ शत्रुंजय कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवकों से पूछताछ की जा रही है। प्रकरण की जांच करके उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें