फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: छुट्टा पशुओं से निजामुद्दीनपूरा मोहल्ले के लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के निजामुद्दीनपूरा मोहल्ले में लोग छुट्टा पशुओं से परेशान है। दो दिन पहले मोहल्ले में एक छुट्टा पशु ने घर के बाहर खड़े एक वृद्ध पर हमला कर दिया था। उनका उपचार ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है।
विज्ञापन

पशुओं के चलते लोगों का घर के बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। शिकायतों के बाद भी पालिका के जिम्मेदार मौन है। इससे लोगों में रोष पनप रहा है। निजामुद्दीनपूरा मोहल्ला निवासी संजय सिंह ने बताया कि दो दिन पहले उनके पिता अशोक सिंह(60)अपने घर के दरवाजे के सामने खड़े थे। इसी बीच छुट्टा पशुओं उन पर हमला कर दिया।
स्थानीय निवासी परितोष पांडेय, संजय, राजू सिंह, मुकेश आदि ने बताया कि मोहल्ले के ब्रह्मस्थान बाबा के पास कई दिन से छुट्टा पशुओं का जमावड़ा है। जिम्मेदारों से कई बार शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस संबंध में नगर पालिका के ईओ दिनेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं था। जल्द ही निदान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें