फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे पर लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। ग्लोबल हैंड वॉशिंग डे पर जिले में विभिन्न जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला महिला अस्पताल में सीएमओ ने मरीजों का हाथ धुलाकर उन्हें स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार की सुबह 11 बजे महिला जिला अस्पताल में विश्व हाथ धुलाई दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने स्वच्छ हाथ की थीम पर सामूहिक रूप से हाथ धुलकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर सीएमओ ने कहा कि हाथों की सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खासतौर पर कोरोना संक्रमण काल में इसको लेकर ज्यादा सतर्कता बरतनी चाहिए। इस दौरान सीएमएस डॉ. चंद्रा सिन्हा, सरोज राना, डॉ. पीके राय आदि ने अपने विचार रखे। इसीक्रम में योग वैलनेस सेंटर कासिमपुर तथा दयानंद बाल विद्या मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में आज आर्य समाज के प्रांगण में हाथ धोने के वैज्ञानिक पद्धति का सजीव प्रशिक्षण किया गया। जिसमें योग प्रशिक्षकों विश्वा गुप्ता, संजीत शर्मा व पद्मा राय द्वारा मुट्ठी, अंगूठा, नाखून, कलाई के माध्यम से समग्र हाथ की साफ सफाई करने को बताया गया। इस मौके पर प्रबंधक अशोक आर्य, दिनेश सिंह, एस पी सिंह, गौरव कुशवाहा, प्रिया पांडेय, रंजना सेठ, पुष्पांजलि वर्मा आदि उपस्थित रहे। इसीक्रम में जिले के नौ ब्लाकों के 2587 आंगनबाड़ी केंद्र तथा सभी सरकारी अस्पतालों में जागरूकता कार्यक्रम किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें