फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप लगाकर बनाए सदस्य

Thu, 15 Jan 2015 09:41 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर क्षेत्र के सहादतपुरा में भाजपा महिला मोर्चा के तत्वावधान में सदस्यता अभियान के तहत कैंप लगाया गया। कैंप में सैकड़ों लोगों को आनलाइन भाजपा की सदस्यता दिलाई गई।
विज्ञापन


सदस्यता लेने के लिए महिलाओं और युवतियों में उत्सुकता दिखी। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष मीना अग्रवाल ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के निर्देश पर लोगों की सहूलियत के लिए कैंप लगाया गया है। कोई भी व्यक्ति आनलाइन भाजपा का सदस्य बन सकता है।

सदस्यता कैंप में मुख्य रूप से रोली, इंदिरा, मजुला, कृष्णा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहीं। उधर, घेासी में भाजपा द्वारा चलाए जा रहे सदस्यता अभियान के तहत कसबे के विचार क्रांति के वाहक अधिवक्ता अनिल मिश्रा ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन


उन्हें सदस्यता दिलाने में पार्टी नेता अनिरुद्ध और जयशंक र प्रसाद ने प्रभावी भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रह्लाद चौहान, राम शब्द प्रजापति,  फिरोज तलवार और वरुण दुबे आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें