फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेमू देखने के लिए उमड़े लोग

Fri, 15 Jan 2016 11:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी से भटनी जाने वाली नई डेमू ट्रेन को शुक्रवार को भाजपा के सांसद हरिनारायण राजभर और बसपा के राज्यसभा सदस्य सालिम अंसारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नई ट्रेन को देखने के लिए रेलवे स्टेशन पर काफी संख्या में लोग पहुंचे।
विज्ञापन



शुक्रवार को गाजीपुर के दुल्लहपुर रेलवे स्टेशन से रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने वाराणसी से भटनी जाने वाली डेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद ट्रेन के चालक का माला पहनाकर लोगों ने स्वागत किया। पांच मिनट तक प्लेटफार्म नंबर एक पर ट्रेन रुकी रही।


उसके बाद भाजपा सांसद हरिनाराण राजभर और बसपा राज्यसभा सदस्य सालिम अंसारी ने संयुक्त रूप से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डेमू प्रतिदिन सुबह भटनी से 7.40 बजे मऊ पहुंचेगी। 7.46 पर मऊ से वाराणसी के लिए रवाना होगी।
विज्ञापन



वहीं वाराणसी से मऊ 17.15 बजे शाम 17.40 बजे भटनी के लिए रवाना होगी।  ट्रेन को झंडी दिखाने के दौरान भाजपा के जिलाध्यक्ष सुनील कुुमार गुप्ता, अरविंद सिंह, शैलेन्द्र सिंह, बसपा नेता मनोज राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें