फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: उचक्के को लोगों ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। थाना घोसी कोतवाली अंतर्गत नगर क्षेत्र में बुधवार की देर शाम आटोरिक्शा में बैठी महिला का मंगलसूत्र छीनकर भाग रहे उचक्के को लोगों ने पकड़ लिया। उसके पास से मंगलसूत्र वापस लेकर महिला को दिया। हलधरपुर थाना के अरदौना निवासी पार्वती देवी किसी कार्य से देवरिया गईं थीं। घोसी बस स्टेशन से अपने गांव जाने के लिए आटोरिक्शा में बैठीं। तहसील के पास बैसवाड़ा मोड़ पर आटोरिक्शा की रफ्तार धीमी होते ही उसमें बैठे युवक ने महिला के गले से मंगलसूत्र नोच कर सड़क पर कूदकर भागने लगा। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने युवक को पकड़ लिया। हालांकि लोगों ने महिला के कहने पर उसे छोड़ दिया। पुलिस के हवाले नहीं किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें